भागलपुर, जून 15 -- तारापुर,निज संवाददाता। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। यह भी पढ़ें- मुंगेर : सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम मनाये जाने को लेकर एसडीओ ने शांति समिति की बैठक कर कई बिंदुओं पर दियाबैठक की जानकारी अनुमंडल सभाकक्ष में आयोजित शांति समिति की बैठक में जुलूस,पहलाम,बिजली,पानी एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि लखनपुर,असरगंज एवं संग्रामपुर में ताजिया जुलूस 26 जून को निकालकर देर संध्या पहलाम करा दिया जाएगा,जबकि गाजीपुर, तारापुर,कोराजी एवं माधोडीह का पहलाम 27 जून को होगा। जुलूस के दौरान सभी संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती रहेगी। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में मुस्तैद रहने तथा आगे-पीछे क...