भागलपुर, अगस्त 3 -- मुंगेर से राजेश कुमार की रिपोर्ट तारापुर,निज संवाददाता। सावन माह के पहले सोमवार को कच्ची कांवरिया पथ गेरुआ वस्त्रधारी शिव भक्तों से पूरे दिन गुलजार रहा। पूरा मार्ग शिवभक्ति,आस्था और विश्वास के अद्भुत संगम का साक्षी बना रहा। हर-हर महादेव,ऊँ नमः शिवाय और बोल बम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धा और उत्साह से सराबोर कांवरियों के कदम निरंतर बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ते रहे। कई कांवरिये भगवान ब्रह्मा, विष्णु, शिव-पार्वती, हनुमान सहित विभिन्न देवी-देवताओं का स्वरूप धारण कर श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रहे थे। उनकी मनोहारी झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। दोपहर में तेज धूप और उमस भरी गर्मी से आमजन बेहाल नजर आए,वहीं शिवभक्तों के उत्साह और अटूट आस्था को डिगा नहीं सका। यह भी पढ़ें- सोमवार...