भागलपुर, अगस्त 24 -- तारापुर, निज संवाददाता। सावन की अंतिम सोमवारी पर सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल भरकर बाबा बैद्यनाथ पर जलाभिषेक करने के संकल्प के साथ भारी संख्या में कांवरिया बाबाधाम देवघर के लिए पैदल रवाना हुए। गेरुआ वस्त्र धारण किए कांवरियों का जत्था बोल-बम के महामंत्र का जाप करते हुए पूरी आस्था और भक्ति के साथ आगे बढ़ते नजर आए। कांवरियों के जयघोष से पूरा कांवरिया पथ भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। सोमवार सुबह से ही तीखी धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा था, लेकिन बाबा भोलेनाथ के प्रति अटूट आस्था के आगे मौसम की तपिश भी कांवरियों के उत्साह को डिगा नहीं सकी। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: भास्कर धाम से हरिहर धाम तक निकाली गई कांवर यात्रा कांधे पर कांवर और मन में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन की लालसा लिए कांवरिये लगातार...