भागलपुर, मार्च 9 -- मुंगेर, निज संवाददाता। एक ओर सरकार और स्वास्थ्य विभाग लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मुंगेर सदर अस्पताल स्थित भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित ब्लड बैंक की बदहाली रक्तदाताओं के उत्साह पर पानी फेर रही है। आलम यह है कि यहां आने वाले रक्तदाताओं को रक्तदान के बाद सुकून के दो पल बिताने के लिए भी भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। ​सदर अस्पताल स्थित इस ब्लड बैंक के डोनर रिफ्रेशमेंट रूम में लगा एयर कंडीशनर (एसी) पिछले 5 महीनों से खराब पड़ा है। भीषण गर्मी और उमस के इस मौसम में बिना एसी के इस कमरे में बैठना दूभर हो गया है। हैरानी की बात तो यह है कि कमरे में राहत के लिए लगे वॉल फैन (दीवार पंखा) को भी वहां से हटा लिया गया है। रक्तदान करने के बाद डोनर्स को कुछ देर आराम...