भागलपुर, जनवरी 24 -- हवेली खड़गपुर। हवेली खड़गपुर बरियारपुर मुख्य मार्ग के बैजलपुर मोड़ के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली पोल में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक के पीछे बैठा एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक को हल्की चोटें आई है। मिली जानकारी के अनुसार बरियारपुर थाना क्षेत्र के नजीरा बिंद टोला गांव निवासी साहिब सिंह का पुत्र रघुवंश सिंह गोबड्डा स्थित अपने भाई की सास की मौत के बाद श्राद्ध कर्म का सामान लेने बाइक से हवेली खड़गपुर की तरफ बाइक से आ रहा था। रघुवंश बाइक के पीछे बैठा हुआ था। इसी क्रम में बैजलपुर मोड़ के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली पोल से टकरा गया। टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक के पीछे बैठा रघुवर सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक को हल्की चोटें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.