भागलपुर, मार्च 2 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत मध्य विद्यालय खीरीडीह ब्राह्मण टोला के छात्र-छात्राओं को सोमवार को शैक्षणिक परिभ्रमण पर ले जाया गया। सत्र 2025-26 के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बांका जिला के बौसी स्थित ऐतिहासिक धार्मिक धरोहर मंदार का भ्रमण किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों की देखरेख में छात्रों ने मंदार के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पौराणिक महत्व की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर छात्रों ने मंदार पर्वत का अवलोकन किया और इसके गौरवशाली इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर प्रधानाध्यापक प्रभाकर कुमार, विशिष्ट शिक्षक विनोद कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार, जयंत सिंह, रवि कुमार और संजय कुमार यादव विशेष रूप से मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.