मुंगेर, मई 6 -- तारापुर से राहुल की रिपोर्ट तारापुर। आर.एस.कॉलेज तारापुर में कार्यरत शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं संविदाकर्मियों ने अपनी वर्षों से लंबित मांगों की अनदेखी से आक्रोशित होकर बुधवार को महाविद्यालय परिसर में ही डटे रहते हुए कार्य का बहिष्कार किया। यह कलमबद्ध हड़ताल बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर की गई, जिसमें कर्मचारियों की पीड़ा और विभागीय उदासीनता साफ झलकती रही। शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के सचिव अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने बताया कि उनकी समस्याएं लंबे समय से सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखी जा रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि बार-बार मांग पत्र सौंपने के बावजूद सिर्फ आश्वासन ही मिला, समाधान नहीं। इसी निराशा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.