मुंगेर : शामपुर थाना क्षेत्र में मासूम से दुष्कर्म
भागलपुर, जून 22 -- आरटीआर हवेली खड़गपुर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट शामपुर थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। घटना रविवार की है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी किशोर और उसके परिजन घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं। इधर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए शामपुर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची अपने घर में अकेली थी। उसकी मां किसी आवश्यक काम से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 13 से 14 साल का किशोर उसके घर में घुस गया और मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। जब बच्ची की मां घर लौटी तो उसने सारी बात मां को बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.