भागलपुर, मार्च 23 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार को नगर के झील पथ के समीप ऑल इंडिया जन अधिकार सुरक्षा कमेटी एवं प्राइवेट कोचिंग एसोसिएशन ऑफ हवेली खड़गपुर की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया। जिसमें शहीद ए आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की शहादत दिवस मनाई गई। इसके पूर्व भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को श्रद्धा भाव से नमन किया और शहीद क्रांतिवीरों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। ऑल इंडिया जन अधिकार सुरक्षा कमेटी के बिहार राज्य प्रभारी रमन सिंह ने कहा कि भगत सिंह का सपना था कि आजाद भारत में मानव द्वारा मानव का शोषण नहीं होगा और समाजवाद की स्थापना होगी। सभी को शिक्षा, सभी को बीमार होने पर इलाज सभी को रोजगार का समान अवसर मिलेगा। शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ग्राम दल के क्रांतिकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.