भागलपुर, फरवरी 10 -- जमालपुर। रेल थाना जमालपुर पुलिस ने जमालपुर स्टेशन पर मंगलवार की सुबह शराब तस्कर महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला तस्कर के पास से 7.940 लीटर विदेशी शराब भी बरामद की है। गिरफ्तार महिला महमदा पाटम निवासी प्रतिभा सिन्हा है। इस बाबत एस एच ओ स्वराज कुमार ने बताया कि रोज की तरह जीआरपी जवान गस्ती कर रही थी। इसी दौरान जमालपुर स्टेशन पर गाड़ी संख्या 13071 हावड़ा जमालपुर एक्सप्रेस से एक महिला संदिग्ध अवस्था में नजर आई। महिला की तलाशी ली गई तो उसके पास से 7.940 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। जिसे गिरफ्तार करके विधिवत कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.