भागलपुर, मार्च 2 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रविवार की देर शाम नगर के मारवाड़ी टोला स्थित प्रज्ञा मैरिज हॉल में डिवाइन डांस एकेडमी और प्रज्ञा होटल की ओर से रंग बरसे खड़गपुर कार्यक्रम के तहत भव्य होली उत्सव का आयोजन किया गया। गीत, संगीत और नृत्य से सजे इस कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएम राजीव रोशन, सीतामढ़ी के सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार, मुख्य पार्षद प्रभु शंकर, पूर्व मुख्य पार्षद दीपा केशरी, पूर्व उपमुख्य पार्षद शंभू केशरी, गोपालनी सभा के सचिव योगेश्वर गोस्वामी, वार्ड पार्षद सरिता केशरी, चैंबर अध्यक्ष अंजनी कुमार, पूर्व अध्यक्ष संजीव कुमार एवं पूर्व सचिव सुरेश बाजोरिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पूर्व चैंबर अध्यक्ष संजीव कुमार के मार्गदर्शन, नीतीश कुमार केशरी उर्फ गोलू के संयोजन तथा विजय शंकर उपाध्याय के कुशल संचालन में ...