भागलपुर, मार्च 19 -- मुंगेर। समृद्धि यात्रा के क्रम में गुरुवार को मुंगेर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिले को करोड़ों की सौगात दी। उन्होंने मुंगेर में नए उद्योगों के स्थापना की घोषणा की, डेयरी को बढ़ावा देने के लिये स्वयं सहायता समूह का गठन किया जायेगा। नीतीश ने कहा कि मुंगेर के सभी नौ प्रखंडों में आदर्श विद्यालय बनाने की घोषणा की। अपने 20 वर्षों के कार्यकाल की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि 2005 के पहले बिहार की स्थिति अराजक थी। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं थी। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली और पानी की स्थिति बहुत खराब थी। उन्होंने कहा अपने कार्यकाल में इन सब चीजों को एक एक कर ठीक किया। कहा कि पहले शाम ढलते ही लोग घरों से नहीं निकलते थे, अब बेखौफ होकर निकलते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले हिन्दू और मुस्लमानों के अक्सर झगड़े होत...