मुंगेर : मुंगेर में ट्रक की टक्कर से मामी की मौत, भांजा गंभीर
भागलपुर, जून 1 -- मुंगेर से त्रिपुरारी मिश्रा की रिपोर्टः मुंगेर। मुंगेर-जमालपुर मार्ग स्थित नयारामनगर थाना क्षेत्र के मस्जिद मोड़ के समीप सोमवार को भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की जान चली गई। मृतका की पहचान हवेली खड़गपुर निवासी मनोरमा देवी के रूप में हुई है, जबकि उनका भांजा दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल है।जानकारी के अनुसार, दोनों मुंगेर जेल में बंद एक रिश्तेदार से मुलाकात कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मस्जिद मोड़ पर लगे जाम के बीच पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मनोरमा देवी को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक का इलाज जारी है। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.