भागलपुर, जुलाई 9 -- मुंगेर से त्रिपुरारी मिश्रा की रिपोर्टः - ​सुबह-सुबह छापेमारी से मचा हड़कंप, पूरा परिसर छावनी में तब्दील यह भी पढ़ें- बिहार में भ्रष्ट एक्साइज इंस्पेक्टर अंकेश कुमार पर EOU का शिकंजा, सीवान-पटना और मुंगेर में रेडछापेमारी का विवरण ​मुंगेर। बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने गुरुवार की सुबह आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सीवान में तैनात उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर अंकेश राज गौंड के मुंगेर स्थित तीन ठिकानों पर EOU की टीम ने एक साथ धावा बोला। कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लल्लू पोखर और चंदनबाग (चुआ बाग) स्थित उनके आवासों पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने पूरे परिसर को अपने घेरे में ले लिया। सुबह-सुबह हुई इस अचानक कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई...