भागलपुर, मई 4 -- मुंगेर से त्रिपुरारी मिश्रा की रिपोर्टः बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और मुंगेर जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन के एक सक्रिय सदस्य को दबोचने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार नक्सली की पहचान लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के पैसरा गांव निवासी वीगन कोड़ा (पिता: अर्जुन कोड़ा) के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के ग्राम न्यू पैसरा में की गई। वीगन कोड़ा साल 2021 से ही लड़ैयाटांड थाना कांड संख्या 101/21 में वांछित था। उस पर हत्या, दंगा भड़काने, और देशद्रोह (121A/124A IPC) जैसी गंभीर धाराओं के साथ-साथ कठोर यूएपीए एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।बताया जा रहा है कि गिरफ्तार नक्सली लंबे समय से पुलिस की नजरों से बचकर पहाड़ी इलाकों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.