भागलपुर, अप्रैल 4 -- मुंगेर। हिन्दुस्तान संवाददाता ऑडिटोरियम में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री साहब भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिंह भाग ले रहे हैं। संवाद कार्यक्रम में भूमि से संबंधित समस्या को लेकर जिले के 9 अंचलों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। सुबह 9 बजे से ही भूमि संबंधित समस्या को लेकर पहुंचे लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। कार्यक्रम में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव के अलावे स्थानीय अधिकारी भाग ले रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...