भागलपुर, अप्रैल 6 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रविवार को नगर के सिंहपुर स्थित सामुदायिक भवन में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस नगर भाजपा अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहराकर स्थापना दिवस को गौरवपूर्ण ढंग से मनाया। इस मौके पर नगर भाजपा अध्यक्ष शिवशंकर चौधरी ने कहा कि यह दिन संगठन की विचारधारा को आत्मसात करने और राष्ट्रसेवा के प्रति अपने संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के मूल सिद्धांतों और आदर्शों पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है। वहीं कार्यकर्ताओं ने अंत्योदय के सिद्धांत को अपनाते हुए सेवा ही संगठन के मंत्र पर सदैव आगे बढ़ने का संकल्प लिया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.