भागलपुर, मई 25 -- आरटीआर हवेली खड़गपुर मुंगेर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट सोमवार को नगर के मारवाड़ी टोला स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की हवेली खड़गपुर शाखा की ओर से भ्रातृ दिवस हर्षोल्लास एवं आध्यात्मिक माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन केंद्र संचालक बीके स्नेहा दीदी के संयोजन में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भाई-बहनों एवं गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वरीय स्मृति के साथ हुई।इसके बाद बीके स्नेहा दीदी ने प्रशाल में मौजूद भाइयों को तिलक लगाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल जीवन, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर बीके स्नेहा दीदी ने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता प्रेम, विश्वास और सहयोग का प्रतीक होता है। परिवार और समाज में आपसी सम्मान एवं सकारात्मक सोच से ही सुखद वातावरण का निर...