मुंगेर : भजहा रोग के प्रकोप से पशुपालकों में बढ़ी चिंता, कई मवेशियों की मौत
भागलपुर, जून 3 -- हवेली खड़गपुर मुंगेर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट हवेली खड़गपुर। प्रखंड के उत्तरी क्षेत्र में पशुओं में फैल रहे भजहा रोग का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीमारी की चपेट में आने से बढ़ौना पंचायत के धपरी गांव तथा गोबड्डा पंचायत के गोबड्डा गांव सहित कई गांवों के पशुपालकों के मवेशी गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं। बीमारी के कारण कई पशुओं की मौत भी हो चुकी है, जिससे पशुपालकों में अपने पशुओं के जीवन रक्षा की चिंता के साथ उन्हें काफी परेशान देखा जा रहा है। धपरी गांव के पशुपालक कुंदन सिंह, रामगुलाम सिंह, प्रदीप सिंह एवं विजय सिंह की गायों की मौत भजहा रोग से होने की बात सामने आई है। पशुपालक एवं समाजसेवी कुंदन सिंह ने बताया कि धपरी गांव और आसपास के क्षेत्रों में अधिकांश दुधारू पशु इस रोग की चपेट में हैं। पशुपालक निजी स्तर पर मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.