भागलपुर, मार्च 23 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार को समदा हथिया मुख्य मार्ग के दुर्गा स्थान के समीप बाइक से गिरकर समदा निवासी राजेंद्र प्रसाद प्रखंड के सिंह जख्मी हो गए। जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि राजेंद्र प्रसाद सिंह दुर्गा स्थान के समीप बाइक लगाकर खड़े थे। तभी अचानक बाइक से गिर पड़े। जिससे उनके चेहरे पर चोटे आई। वहीं आसपास के लोगों ने जख्मी को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक डॉक्टर अमित कुमार ने बताया कि जख्मी वृद्ध के चेहरे एवं शरीर के अंग अंगों में चोटें आई है। जिनका प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...