भागलपुर, जून 6 -- ​​मुंगेर से त्रिपुरारी कुमार मिश्रा की रिपोर्ट जिले के पूरबसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहजुवे रोड में पति-पत्नी का आपसी विवाद बेहद हिंसक हो गया। मामूली कहासुनी के बाद गुस्साई पत्नी ने अपने ही पति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसके बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पति की पहचान मो. फैसल खान के रूप में हुई है। हमले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों को पीड़ित के प्राइवेट पार्ट के पास कई टांके लगाने पड़े हैं。

अवैध संबंध के विरोध पर वारदातः ​घायल मो. फैसल खान की शादी 13 अप्रैल 2025 को भागलपुर के कबीरपुर निवासी इशरत हसन उर्फ सानिया से हुई थी। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी का किसी अन्य युवक से अवैध संबंध था, जिसे लेकर अक्सर घर में कलह होत...