भागलपुर, मई 4 -- आरटीआर हवेली खड़गपुर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट नगर के मुलुकटांड़ स्थित बड़ी काली मंदिर के समीप बजरंगबली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भक्ति भाव के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। वैदिक विधान के साथ पूजन के बाद धर्मानुरागी महिला और कुंवारी कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर बड़ी काली मंदिर से निकल कर पंचबदन शिव मंदिर से होते हुए तारापुर मुख्य मार्ग से गुजरते हुए लोगों में धार्मिक अलख जगाते हुए वापस मंदिर पहुंचा। बजरंगबली की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक विधि विधान से सम्पन्न हुआ। इसके उपरांत 24 घंटे का अखंड रामधुन का धार्मिक संकीर्तन प्रारंभ हुआ। यह भी पढ़ें- मुंगेर : नव निर्मित बजरंगबली मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश शोभायात्रा आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि रामधुन समाप्ति के उपरांत भंडारा क...