मुंगेर, मई 6 -- हवेली खड़गपुर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र के मगंनियातरी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना में एक पक्ष से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजनों के द्वारा जख्मी महिला मंगनियातरी गांव निवासी श्याम मोहन यादव की पत्नी रुबी देवी को गंभीर अवस्था में परिजनों के द्वारा इलाज के लिए हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी महिला के परिजनों ने बताया कि गांव के ही राजेश कुमार, संजीव कुमार, छोटू यादव, लाल मोहन यादव आदि से हम लोगों का जमीन विवाद चल रहा है। जिसको लेकर आज इन लोगों ने रुबी देवी को लाठी डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से जख्मी महिला की गंभीर स्थिति को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.