भागलपुर, मार्च 9 -- मुंगेर, निज संवाददाता। प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुंगेर और बेगूसराय जिले से आए फरियादियों ने मुख्य रूप से भूमि विवाद, जमाबंदी में सुधार और जनहित से जुड़े मुद्दों को आयुक्त के समक्ष रखा। आयुक्त ने एक-एक कर सभी आवेदनों और संबंधित दस्तावेजों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जन समस्याओं के निपटारे में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राप्त शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कर जल्द से जल्द रिपोर्ट कार्यालय को सौंपी जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.