भागलपुर, फरवरी 19 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर प्रखंड के लखनपुर स्थित प्रस्तावित पंचायत सरकार भवन एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) भवन निर्माण के लिए चिन्हित सरकारी भूमि पर गुरुवार की सुबह कुछ लोगों द्वारा शव दफनाने के लिए गड्ढा खोदे जाने की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपनी सूझबूझ से संभावित विवाद को शांतिपूर्वक सुलझा लिया। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह कुछ लोग उक्त चिन्हित भूमि पर शव दफनाने के उद्देश्य से गड्ढा खोद रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही तारापुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार को पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर भेजा गया। अधिकारियों ने स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा गड्ढा खोद र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.