भागलपुर, जून 6 -- ​​मुंगेर से त्रिपुरारी कुमार मिश्रा की रिपोर्ट लखीसराय जिले के मेदिनीचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत किरणपुर गांव में शनिवार को एक ही परिवार के चार लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। शनिवार को दोपहर का भोजन (खिचड़ी) खाने के बाद अचानक सबकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में सभी को मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ितों में उमेश यादव, उनकी पत्नी नीलम देवी और दो पुत्र बलराम व छोटू शामिल हैं। यह भी पढ़ें- मुंगेर : खिचड़ी खाने से एक ही परिवार के चार लोग बीमार, हालत गंभीरघटनाक्रम ​परिजनों (प्रियांशु कुमार) के मुताबिक, शनिवार होने के कारण घर में खिचड़ी बनाई गई थी। परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ भोजन किया। इसके महज आधे घंटे बाद ही सभी को तेज पेट दर्द, उल्टी और बेचैनी की शिकायत होने लगी। देखते ही ...