भागलपुर, जून 10 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। भीषण गर्मी को भी नजरअंदाज कर नौनिहाल अपने भविष्य को संवारने के लिये डीआरसीसी में कौशल विकास प्रशिक्षण को लेकर रजिस्ट्रेशन के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। उमड़ी छात्रों की भीड़ को देखते हुए सभी काउंटर पर रजिस्ट्रेशन कराए जाने का आदेश दिया गया है। बावजूद भीड़ इतनी बढ़ गई है कि डीआरसीसी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। डीआसीसी में तैनात जवानों को दिन भी छात्र व छात्राओं को नियंत्रित करने के लिये पसीन बहाना पड़ा। मुख्य सड़क से लेकर डीआरसीसी तक सिर्फ छात्र एवं छात्राओं का ही हुजूम देखने को मिल रहा था। जिले को 19 हजार 5 सौ का लक्ष्य रजिस्टेशन के लिये दिया गया है। जिसके एवज में 04 हजार 411 छात्रों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। डीआरसीसी में सोमवार को भी रजिस्ट्रेशन कराने को लेकर अफरा-तफरी का महौल बना रहा। कौशल विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.