भागलपुर, मार्च 23 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र में बिहार के स्थापना दिवस के अवसर पर सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम आयोजित की गई। विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली, जबकि एएनएम स्कूल खड़गपुर में नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गया। एएनएम स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य रानी कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राओं ने बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, छठ पूजा, भगवान बुद्ध की ज्ञान स्थली और ऐतिहासिक गौरवगाथाओं एवम छठ पूजा पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। विभिन्न विद्यालयों द्वारा भी प्रभात फेरी निकाली गई। इनमें नगर के कन्या मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय भलुआकोल, बुनियादी विद्यालय खंड बिहारी और मध्य विद्यालय कठना शामिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.