भागलपुर, मार्च 25 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के कुछ हिस्सों में चैत मास की छठ पर्व के पावन अवसर पर श्रद्धा, संयम और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। चार दिनों के नियम निष्ठा का पर्व चैती छठ बुधवार को संपन्न हुआ। बुधवार की सुबह आस्थावान धर्मानुरागियों ने उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। श्रद्धा भक्ति के वातावरण में आस्थावान महिला, पुरुष और युवा, बच्चों ने भक्ति भाव से ओत प्रोत होकर अर्घ्य अर्पित किया। नगर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पंचबदन शिव मंदिर और प्रखंड के रमनकाबाद पश्चिम पंचायत के बड़की हथिया यादव टोला, ब्लॉक परिसर में धार्मिक भाव के साथ ग्रामीणों ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया और व्रती से आशीर्वाद प्राप्त किया। वही प्रखंड के अन्य क्षेत्रों की नदी, तालाब और घाटों पर आस्थावान व्र...