भागलपुर, फरवरी 21 -- असरगंज। निज संवाददाता असरगंज -सुलतानगंज मुख्य मार्ग पर कामराय गांव के समीप शुक्रवार देर रात एक ई-रिक्शा पलटने से पांच लोग जख्मी हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और सभी जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मानस श्री ने सभी जख्मी का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से जख्मी सजुआ गांव निवासी क्षत्रिय दास के 27 वर्षीय सुमन दास एवं धीरेन्द्र यादव की 50 वर्षीय पत्नी मीना देवी को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रैफर कर दिया। सुमन दास के परिजनों ने बताया कि वह भागलपुर में राजमिस्त्री का काम कर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। डॉ. मानस श्री ने बताया कि सुमन दास के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं और उनका एक हाथ फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.