भागलपुर, अप्रैल 6 -- असरगंज। निज संवाददाता असरगंज थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार असरगंज कलाली मोड़ पर सोमवार को ई रिक्शा के धक्के से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग रंजीत साह की मौत हो गई। मृतक कलाली मोड़ के समीप सड़क किनारे अनरसा, चॉकलेट और बिस्कुट बेचकर गुजारा करते थे। एक अनियंत्रित ई-रिक्शा उनकी दुकान में जा घुसा। जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर असरगंज थाना पुलिस के एसआई राजेश पासवान और एएसआई अमित कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन की। परिजन गंभीर रुप से जख्मी रंजीत साह को अस्पताल ले जा रहे थे।लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक रंजीत साह असरगंज नगर पंचायत के निवासी थे। उनकी पत्नी गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि रंजीत साह बेहद गरीब थे और अपनी छोटी सी दुकान से...