भागलपुर, अप्रैल 7 -- मुंगेर से नवीन कुमार झा की रिपोर्ट विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आरडी एंड डीजे कॉलेज में एक दिवसीय स्वास्थ्य जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित इस शिविर में शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं आम लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य के महत्व, उसकी आवश्यकता तथा स्वस्थ रहने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में डॉ. विकास कुमार द्वारा स्वास्थ्य जांच की जा रही थी, जिसमें एनएसएस के स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहयोग दिया। कॉलेज के एनएसएस इकाई के कार्यक्रम समन्वयक डॉ भास्कर मिश्रा के अनुसार सूचना लिखे जाने तक लगभग 170 लोगों की जांच की जा चुकी थी और प्रक्रिया जारी थी। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. विजेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रो. विद्या कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.