भागलपुर, मार्च 23 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार को नगर के सूर्य मंदिर के समीप आईटीआई परिसर में आत्मा रोज़गारी महिला समिति मुंगेर की ओर से श्रमिक महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में जिला कृषि उद्यान पदाधिकारी सुपर्णा सिंह, जिला पशुपालन पदाधिकारी कमलदेव यादव, केवीके से मुकेश कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी विपुल विप्लव, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूरज कुमार, गंगटा पंचायत एवं रमनकाबाद पूर्वी के मुखिया, श्रम पदाधिकारी आदि विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम में समिति की पूर्व निदेशक प्रभा बेन तथा संस्था को आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाली एफआईडब्ल्यूडब्लूआई संस्था की अंकिता उरपेत्ति ने विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संस्था अपने लक्ष्यों की ओर लगातार अग्रसर है और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध बताय...