भागलपुर, अप्रैल 8 -- हवेली खड़गपुर, मुंगेर से दुर्गेश सिंह हवेली खड़गपुर। जमुई लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुख्य सचेतक अरुण भारती गुरुवार को संसदीय क्षेत्र के अधीन हवेली खड़गपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे कई पंचायतों में पहुंचकर जनसंवाद कार्यक्रम के तहत स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनेंगे और विकास कार्यों की जानकारी लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद सुबह 9 बजे जमुई से प्रस्थान कर गंगटा मोड़ होते हुए 10:40 बजे गंगटा पंचायत पहुंचेंगे। जहां जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद वे दरियापुर, बड़ी मंझगाय, दशरथपुर, कौशलपुर, बड़की हथिया, दरियापुर टू सहित विभिन्न पंचायतों के गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से जनसंवाद करेंगे। दोपहर बाद सांसद अरुण कुमार भारती हवेली खड़गपुर नगर परिषद क...