मुंगेर : आग से बचाव को लेकर अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान
भागलपुर, जून 3 -- हवेली खड़गपुर मुंगेर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट हवेली खड़गपुर। अनुमंडल अग्निशमनालय हवेली खड़गपुर की ओर से नगर के अंबेडकर चौक के समीप आग से बचाव को लेकर प्रोजेक्टर के माध्यम से जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाली आग की घटनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया गया और आगजनी से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों की जानकारी लोगों को दी गई। इस दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने ग्रामीणों, स्थानीय नागरिकों तथा राहगीरों को प्रोजेक्टर के माध्यम से आग लगने के प्रमुख कारणों, उसके दुष्परिणामों तथा समय रहते आग से बचाव के तरीकों की जानकारी दी। अग्निशमन पदाधिकारी राजबल्लभ यादव ने बताया कि जागरूकता के माध्यम से लोगों को गर्मी के मौसम में खेतों मे सूखी घास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.