भागलपुर, मई 2 -- मुंगेर से त्रिपुरारी मिश्रा की रिपोर्ट जिले में साइबर अपराधियों ने अब सरकारी योजनाओं को ठगी का नया हथियार बना लिया है। ताजा मामला नवटोलिया गढ़ी का है, जहां सदर अस्पताल का कर्मी बनकर ठगों ने एक व्यक्ति के खाते से 15 हजार रुपये साफ कर दिए। पीड़ित विनोद कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी चंदा कुमारी के पास एक अज्ञात कॉल आया। फोन करने वाले ने बच्चे के टीकाकरण की सटीक जानकारी साझा कर विश्वास जीता और आंगनबाड़ी योजना के तहत 6,000 रुपये प्रोत्साहन राशि दिलाने का झांसा दिया। घर में बच्चे के रोने के कारण मची अफरा-तफरी के बीच, झांसे में आकर पत्नी ने मोबाइल पर आया ओटीपी साझा कर दिया। ओटीपी बताते ही खाते से 15,000 रुपये कट गए। मामले में साइबर थाने ने राशि एक लाख से कम होने का हवाला देकर आवेदन लेने से मना कर दिया, जिसके बाद पीड़ित ने पूरबसराय थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.