भागलपुर, अप्रैल 7 -- मुंगेर से त्रिपुरारी मिश्रा की रिपोर्ट मंडल कारा मुंगेर में मंगलवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में 'बंदी दरबार' सह तीन दिवसीय मत्स्य प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान डीएम ने बंदियों से भावुक अपील करते हुए कहा कि अपराध की दुनिया एक दलदल है, जिससे बाहर निकलना जरूरी है। उन्होंने बंदियों को स्वरोजगार अपनाकर समाज की मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया। ​डीएम ने मछली पालन को 'कैश क्रॉप' बताते हुए कहा कि सजा पूरी होने के बाद बंदी इस हुनर से आत्मनिर्भर बन सकते हैं। कार्यक्रम में डीएम ने जेल में विशेष दिव्यांग मेडिकल कैंप लगाने के निर्देश दिए और अच्छे आचरण वाले बंदियों को पुरस्कृत भी किया। ​निरीक्षण के दौरान डीएम ने वेस्टेज मटेरियल से बनाई गई अयोध्या के राम मंदिर और कुतुब मीनार की कलाकृतियों की सराह...