भागलपुर, मार्च 20 -- हवेली खड़गपुर। शुक्रवार को अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर में इलाज कराने आए नगर के रौशन नगर मोहल्ले के एक युवक ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की। घटना के विरोध में चिकित्सकों ने सुरक्षा की मांग करते हुए ओपीडी सेवा दो घंटे तक बंद कर दी। हालांकि आपातकालीन सेवा जारी रखी गई। मिली जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र के रोशन टोला मोहल्ला निवासी मोहम्मद बशीर खान का पुत्र मो. शाहबाज खान को बुखार की शिकायत पर शुक्रवार सुबह उनके परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. अनुज कुमार ने मरीज का प्राथमिक उपचार किया और दवा लेने की सलाह दी। इस दौरान मरीज ने रोजा होने का हवाला देते हुए टेबलेट लेने से इनकार किया। जिसके बाद चिकित्सक ने उसे इंजेक्शन लगाया। कुछ देर बाद परिजनों ने बुखार नहीं उतरने की बात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.