भागलपुर, फरवरी 16 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार को प्रखंड के तेघड़ा गांव में अचानक आधा दर्जन कौओं की मौत की खबर के बाद पशु चिकित्सकों की टीम तेघड़ा गांव स्थित उमाशंकर पासवान के बगीचा पहुंचकर मृत कौओं की स्थिति का अवलोकन किया और एतिहात के तौर पर सभी मृत कौओं को मिट्टी में दफ्न किया। वहीं मृत पड़े कौओं के बारे में बगीचा मालिक और आसपास के ग्रामीणों से कई जानकारियां ली। पशु चिकित्सकों की टीम में हवेली खड़गपुर के प्रभारी पशु चिकित्सा पदाधिकारी डा. संजय कुमार, शामपुर के भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी संतोष कुमार, खंडबिहारी के भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डा.अली वफ़ा, मोबाइल वेटनरी यूनिट डा. नरसिंह पंडित के साथ अमरनाथ गुप्ता, प्रभाकर कुमार, चंदन कुमार, पप्पू राम आदि कर्मी ने बगीचा पहुंचकर बगीचा मालिक और आसपास के ग्रामीणों को नहीं घबर...