मुंगेर, मार्च 25 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ एक बार फिर चोर, उचक्के व बदमाशों के लिए के मौका बन गया। मंगलवार को प्लेटफार्म संख्या 4 (मुंगेरिया) पर दिन के तड़के चोरों ने एक महिला के जेवर उड़ा लिए, जिसकी भनक मलिते ही पीड़िता ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर ड्यूटी बजा रहे जवान ने एक संदिग्ध को खदेड़कर पकड़ लिया। इससे थोड़ी देर के लिए प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी मच गई थी। पीड़िता सरहरा निवासी लक्ष्मण शर्मा की पत्नी रंजू देवी है। उन्होंने बताया कि सहरसा से अपने पति लक्ष्मण शर्मा के साथ जमालपुर आए थे, तथा धरहरा के दशरथपुर हटिया से खगड़िया जाने के लिए पुन: जमालपुर स्टेशन के प्लेटफार्म चार पर लौटे थे। यहां ट्रेन संख्या 73454 जमालपुर खगड़िया ट्रेन पकड़नी थी। इसी दौरान ट्रेन में चढ़ने के समय अचानक बढ़ी भीड़ का फायदा उठाकर ...