धनबाद, जुलाई 8 -- बड़े पैमाने पर अवैध कोयला उत्खनन की सूचना मिलने पर पूर्वी झरिया क्षेत्र के मुंगेरिया खटाल स्थित 9 नंबर चिमनी के पास मंगलवार को सीआईएसएफ और बीसीसीएल प्रबंधन ने छापेमारी की। मौके पर मौजूद कोयला चोर भाग खड़े हुए। कार्रवाई के दौरान जवानों ने अवैध मुहानों से निकालकर बोरियों में भरकर रखे गए कोयले को निकालकर अवैध खनन मुहाने में भर दिया। इसके बाद सुदामडीह एएसपी कोलियरी प्रबंधन के सहयोग से सभी अवैध खनन मुहानों को डोजरिंग कराकर पूरी तरह बंद कर दिया गया। सीआईएसएफ इंस्पेक्टर मो. रफीक ने बताया कि गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- अवैध खनन पर कड़ाई, लंबे समय से जमे सीआईएसएफ जवानों का होगा तबादला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...