भागलपुर, अप्रैल 28 -- ​मुंगेर से त्रिपुरारी मिश्रा की रिपोर्ट एनएच-333बी मुंगेर-बरियारपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। बनौधा-तेलिया तालाब के समीप लोहापुल के पास एक अनियंत्रित अर्टिगा वैन ने सड़क किनारे काम कर रहे तीन लोगों को रौंद दिया। इस हृदयविदारक घटना में तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2:30 बजे सड़क किनारे एक ट्रक खराब खड़ा था, जिसकी मरम्मत की जा रही थी। इसी दौरान बरियारपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही अर्टिगा वैन ने अनियंत्रित होकर वहां मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे दो सगे भाइयों की ट्रक से कुचलकर मौत; फोरलेन पर मची चीख-पुकार मृतकों की पहचान बनौधा निवासी मोहम्मद अरमान, हाजीसुजान निवासी मो...