भागलपुर, मई 11 -- हवेली खड़कपुर से राजीव कुमार की रिपोर्ट राज्यभर के राजस्व कर्मचारी अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर पिछले 86 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। सरकार की ओर से मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई के लिखित आश्वासन मिलने के बाद संघ ने हड़ताल वापस ले ली। सोमवार से सभी राजस्व कर्मचारी, अंचल निरीक्षक और राजस्व कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों में काम पर लौट आए। 86 दिनों की हड़ताल से अंचल कार्यालयों में कामकाज ठप था। दाखिल-खारिज, परिमार्जन, जमाबंदी सुधार,जाति-आय-आवासीय प्रमाण पत्र, आर टी पीएस सेवाएं पूरी तरह बाधित रहीं। छात्रों का नामांकन, किसानों की किसान सलाहकार योजना और जमीन खरीद-बिक्री के काम अटके रहे। यह भी पढ़ें- मुंगेर: 86 दिनों बाद खत्म हुई राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल रोजाना सैकड़ों लोग अंचल कार्यालय से बैरंग लौट रहे थे । राजस्व ...