भागलपुर, मार्च 15 -- टेटिया बंबर , एक संवाददाता। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत टेटियाबंबर प्रखंड में 27 फरवरी से फुट एंड माउथ डिजीज (एफएमडी) यानी खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए निःशुल्क टीकाकरण अभियान का छठा चरण चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के कुल 24 हजार पशुओं को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अबतक अभियान के तहत लगभग 50 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। पशुपालन विभाग की टीम द्वारा अबतक करीब 12 हजार पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है, जबकि शेष पशुओं के टीकाकरण के लिए लगातार गांव-गांव जाकर अभियान चलाया जा रहा है। प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय टेटियाबंबर के पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि टीकाकरण अभियान लगातार जारी है और अब तक लगभग आधा लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कह...