भागलपुर, अगस्त 10 -- मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य भर के पेंशनधारियों को बड़ी सौगात दी है। सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में राज्य के 1,01,32,888 पेंशनधारियों के बैंक खातों में जुलाई माह की पेंशन राशि सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से ट्रांसफर की गई। इसके तहत प्रति लाभार्थी 1,100 रुपये की दर से राशि भेजी गई है। ​मुंगेर समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिलाधिकारी निखिल धनराज की मौजूदगी में इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान मुंगेर जिले के 1,28,064 लाभार्थियों के खाते में कुल 14,41,53,300 रुपये की राशि अंतरित की गई। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: डीबीटी के माध्यम से पेंशनधारियों को मिले 32 करोड़ 70 लाख कार्यक्रम में सहायक निदेशक (सामाजि...