अररिया, जनवरी 27 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। मुंगेर के कोतवाली थाना क्षेत्र से बीते छह दिनों से लापता एसबीआई के सहायक बैंक प्रबंधक नवल किशोर कुमार को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। लापता मैनेजर मंगलवार को खुद ही कोतवाली थाना के समीप स्थित कोर्ट परिसर पहुंचे, जहां से पुलिस उन्हें थाने ले आई। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उन्होंने किसी आपराधिक घटना की वजह से नहीं, बल्कि पारिवारिक परेशानियों और मानसिक तनाव के कारण अपनी मर्जी से शहर छोड़ा था। सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मुख्य शाखा में कार्यरत नवल किशोर कुमार बीते 20 जनवरी की शाम से अचानक लापता हो गए थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर 21 जनवरी को कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया। मामला एक बैंक अधिकारी से जुड़ा होने के कारण पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.