भागलपुर, मार्च 1 -- मुंगेर, निजी संवाददाता । शहर के दो नंबर गुमटी स्थित एक निजी परिसर में रविवार को मुंगेर विधायक कुमार प्रणय की ओर से होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश दिया और होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। समारोह में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार पोद्दार, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश जैन, भाजपा नेता संतोष कुमार पोद्दार, प्राण रंजन विकास और मणि शंकर भोलू समेत दर्जनों कार्यकर्ता व शहर के प्रबुद्ध जन शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत 'फगुआ' गीत रहा। पारंपरिक फाग गीतों की धुन पर विधायक कुमार प्रणय के साथ भाजपा नेता और कार्यकर्ता खुद को झूमने से नहीं रोक सके। पूरा परिसर 'होली है' के जयघोष और सुरीले गीतों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.