भागलपुर, मार्च 19 -- मुंगेर। तारापुर संग्रामपुर मुख्य मार्ग नवगाई शीतला मंदिर के समीप गुरुवार को टेम्पो पर सवार युवक की हाइवा की चपेट में आने से मौत हो गयी। मृत युवक राजू सदा सहरसा जिला अंतर्गत सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सढ़िया गांव का था। वह अपने बड़ा भाई जीतन सदा,भतीजा राज कुमार सदा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राहुल सिंह एवं जागीर राय के साथ सहरसा से बांका जिला अंतर्गत बेलहर थाना जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...