भागलपुर, मार्च 11 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर शहर एवं आसपास के बाजार क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने को लेकर बुधवार को मुंगेर चैंबर ऑफ कॉमर्स की हवेली खड़गपुर शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार को आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। चैंबर शाखा अध्यक्ष अंजनी कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल में शामिल रेखा सिंह चौहान, सुरेश कुमार, जनार्दन कुमार, दीपक कुमार गुप्ता, रौनक कुमार सिंघानिया आदि ने एसडीपीओ को दिए गए आवेदन में बताया कि पिछले कुछ समय से शहर में चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। खासकर रात के समय दुकानों, गोदामों एवं प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। इससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.