भागलपुर, फरवरी 26 -- हवेली खड़गपुर। गुरुवार को राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत प्रखंड के विभिन्न पंचायत और नगर परिषद क्षेत्र में पशुओं को खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रभारी भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि प्रखंड के नगर परिषद क्षेत्र सहित सभी 18 पंचायतों में एफएमडी राउंड-6 के अंतर्गत चार माह एवं चार माह से अधिक आयु के सभी गौ एवं भैंस जाति के कुल 41,250 पशुओं को निःशुल्क टीका लगाया जाएगा। यह अभियान चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा, जिसके लिए विभागीय टीमों का गठन किया गया है। डॉ. कुमार ने बताया कि खुरपका-मुंहपका रोग पशुओं में तेजी से फैलने वाला संक्रामक रोग है, जिससे दूध उत्पादन में कमी, शारीरिक कमजोरी तथा पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान होता है। नियमित टीका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.